रविवार दिल्ली नेटवर्क
गाजियाबाद : जवाहरलाल नेहरू युवा केन्द्र का मामले क्षेत्रवासियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल होने लगे हैं। जिस क्रम में राम नगर में राम नगर एकता मंच द्वारा दिए जा रहे धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के नेता गाजियाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विशाल वर्मा भी पहुंचे। धरने पहुंच कर उन्होंने राम नगर एकता मंच को अपना समर्थन दिया गया और आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ पूर्ण रूप से न्याय दिलाने के लिए खड़ी है।
धरने को संबोधित करते हुए विशाल वर्मा ने कहा कि मेरी विधानसभा में हो रहे किसी भी अन्याय के लिए मैं क्षेत्रवासियों के साथ 24 घंटे खड़ा रहूँगा, बीजेपी के कुछ लोगों द्वारा युवाओ के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दूँगा, वहां की जनता ने मुझको आश्वासन दिया कि आप हमारा साथ दो हम आपको वादा करते है कि 2027 के चुनाव में इस भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को हटाने में हम आपके साथ हैं।





