पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड के संभव कार्यकम के अन्तर्गत आयोजित हुई जन-सुनवाई में प्रबन्ध निदेशक ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएँ

The Managing Director heard the problems of the consumers in the public hearing organized under the Sambhav program of the Western Power Distribution Corporation Limited

दीपक कुमार त्यागी

  • प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
  • विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर एवं विद्युत लाईन आदि से जुडी 31 शिकायतें प्राप्त।
  • मेरठ, गाजियाबाद एवं बुलन्दशहर सहित विभिन्न जनपदों से पहुँचें उपभोक्ता।
  • जन-सुनवाई मे वरिष्ठ अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही सुनिश्चित ।
  • शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्त्ताओं को बेहतर, सुगम एवं उत्तरदायी विद्युत सेवाए उपलब्ध कराने हेतु, पश्चिमांचल डिस्कॉम प्रतिबद्ध ।

मेरठ : पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड के संभव कार्यकम के अन्तर्गत आज डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई मे प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे मुख्य रूप से मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया विद्युत कनेक्शन तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि जन-सुनवाई केवल शिकायतें प्राप्त करने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और निगम के बीच संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाए।

जन-सुनवाई मे मेरठ, सहारनपुर, बुलन्दशहर एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)।

पी०के० सिंह, मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता।

इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई में अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, नवी सिंह, श्री सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।