नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है : धामी

The Nari Shakti Vandan Act is not an ordinary bill, but a revolutionary resolution to provide equal rights and respect to women: Dhami

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : यहां टाउन हॉल में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है, यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है।