होली मिलन समारोह में दिखी ब्राह्मण समाज की ताकत

The strength of the Brahmin community was visible in the Holi Milan ceremony

  • होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम का त्यौहार – डॉ अविन शर्मा
  • जिले भर से आए विप्र समाज के लोगों ने रखें अपने विचार

पंकज शर्मा

हाथरस : ब्राह्मण एकता परिषद (पंजीकृत) जनपद हाथरस के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ, कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं युवाओं सहित सैकड़ो की संख्या में विप्र बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर एकता प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया,

कार्यक्रम का प्रारंभ “भगवान परशुराम जी” की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और श्री चरणों में पुष्प अर्पण कर किया गया, कार्यक्रम के संयोजक पं.विवेक रावत,शिवदेव दीक्षित एवं बौ.प्रशांत शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित आगंतुकों समूह का अभिनंदन किया गया

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी सादाबाद विधानसभा के प्रभारी एवं आरपीएम ग्रुप के निदेशक डॉ अविन शर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी भी दल में हो लेकिन समाज के लिए पहले समर्पित हों,होली मिलन समारोह विशेष रूप से समाज में आपसी सामाजिक सौहार्द भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अच्छी एवं स्वागत योग्य पहल है,

अति विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय जी ने कहा के होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है उन्होंने जिले के कोने-कोने से पधारे समाज के सभी विप्र बंधुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि इतनी तादात में उपस्थित समाज में सकारात्मक ऊर्जा संचार कर रही है हम सबको एकजुट रहने की जरूरत है,

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित जी ने कहा कि होली मिलन समारोह करने का जो विचार है वह बहुत ही अच्छा है,समाज के लोगों में आपसी प्रेम – भावना एवं एकता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, एवं उन्होंने कहा कि 19 मार्च को निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान परशुराम शोभा यात्रा में आप सभी विप्र बंधु सादर आमंत्रित है,

इस अवसर पर अविनाश तिवारी एड.डॉ. नत्थीलाल शर्मा,विक्रम सिंह रावत ,डॉक्टर विकास शर्मा,राकेश शर्मा राजा जी, डॉ.उपेंद्र झा,कृष्ण कुमार शर्मा समेत आदि वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे,एवं समाज की एकजुट पर बल दिया, इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित विप्र बंधुओं का स्वागत स्वागताध्यक्ष राकेश शर्मा राजा जी, अशोक शर्मा जी, अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा ,नंदकिशोर दीक्षित, श्याम मिश्रा, आदेश पाठक ने प्रतीक चिन्ह एवं भगवान परशुराम जी का छवि चित्र देकर किया,

कार्यक्रम के अंत में संयोजक विवेक रावत, शिव देव दीक्षित एवं बौ.प्रशांत शर्मा ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए समाज के सभी लोगों से एकजुट होने की अपील की और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई कि होली का यह मिलन समारोह प्रेम भाईचारे और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक बने,

इस अवसर पर होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में सर्वश्री हमारा हाथरस के संपादक आयोग दीपक जी, कृष्ण बिहारी शर्मा कुलकुल भैया ,डॉक्टर लोकेश शर्मा, दिनेश गांधी, राजकुमार पाठक, प्रेम शंकर शर्मा प्रधान, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, विशाल सरस्वत, भारत पाठक, राम प्रकाश शर्मा, हेमंत गौतम, सुनील अग्निहोत्री सभासद, दिनेश उपाध्याय सभासद, राजकुमार शर्मा, देश दीपक रावत, योगेश रावत चमरुआ, योगेश रावत नौपुरा, विनोद दीक्षित, महेश दीक्षित अध्यापक, महेश चंद शर्मा अध्यापक, शौर्य शर्मा, रमाकांत शर्मा, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, राम गोपाल दीक्षित, चंद्रभान दीक्षित अमीन, ब्रह्मदेव उपाध्याय अमीन, उमेश लवानिया, श्याम सुंदर शर्मा,माधव तिवारी, सुमित शर्मा, नीरज दुबे, आदेश पाठक, भूपेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, बृजेश गौतम, मनोज शर्मा, हरीश उपाध्याय, मुकेश दीक्षित, गौरव दीक्षित, राजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा कुंडा, रामसेवक शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कन्हैयालाल पचौरी, संजय शर्मा, श्री भगवान शर्मा, राम गोविंद शर्मा, वासुदेव प्रसाद शर्मा, पुनीत कटारा,राकेश उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, राजीव कौशिक ,उद्धव नारायण उपमन्यु, करण शर्मा, अमित पचौरी, सुधीर कुमार शर्मा, राजू बौहरे,पंकज दीक्षित, विवेक शर्मा प्रधान,भगवती दीक्षित, गणेश दीक्षित, सतीश चंद्र पाठक, बौ.जगदीश प्रसाद शर्मा, कृष्णकांत दिक्षित, आकाश रावत, विजय कुमार शर्मा, आशीष रावत, राहुल रावत,सत्य प्रकाश शर्मा, बृजमोहन कौशिक,अमरनाथ अग्निहोत्री,प्रदीप पचौरी,संजय कौशिक,रमाशंकर सारस्वत,विपिन सारस्वत एवं अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे।