दीपक कुमार त्यागी
अमरीश त्यागी को टीम आरएलडी का केंद्रीय पर्वेक्षक बनने पर दी शुभकामनाएँ
दिल्ली : राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के. सी. त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर त्यागी समाज में हर्ष का वातावरण है। त्यागी महासभा, हापुड़ तथा अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा, महानगर एवं जिला गाजियाबाद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे संगठन और समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि के. सी. त्यागी के दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्रीय लोकदल को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन जनहित, किसान हित और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
उपस्थित सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनेगा। सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन हित में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर त्यागी समाज के लोगों ने अमरीश त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल का चुनाव संयोजक नियुक्त किए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
त्यागी महासभा, हापुड़ की ओर से इस अवसर पर अशोक त्यागी, राधेलाल त्यागी, दीपक त्यागी, गिरीश त्यागी, महेश त्यागी, अंकुर त्यागी, विजय त्यागी, मोनू त्यागी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा, गाजियाबाद की ओर से अभिनंदन करने वालों में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा, महानगर एवं जिला गाजियाबाद के पदाधिकारी उपस्थित रहे, उन्होंने भी पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य रहे के. सी. त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज त्यागी (सिहानी) जिला अध्यक्ष, डॉ. प्रमोद त्यागी (सैंथली) जिला महासचिव, मुकेश त्यागी (मकनपुर) जिला कोषाध्यक्ष, पवन त्यागी (बादीपुर) – जिला संगठन महासचिव, पुनीत त्यागी (खरखोदा) महानगर अध्यक्ष, अरुण त्यागी (बेरा) महानगर महामंत्री, प्रेमदत्त त्यागी (रोजा याकूबपुर) महानगर कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण त्यागी (सिहानी) महानगर संगठन मंत्री तथा राजीव त्यागी (जुलैठा) प्रवक्ता सहित त्यागी समाज के सैकड़ों सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।





