रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर, क्रिएटिविटि एंड टैलेंट थीम पर सांस्कृतिक महोत्सव स्प्लैश-2026
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में भव्य एवम् रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव स्प्लैश-2026 में सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर, क्रिएटिविटि एंड टैलेंट थीम पर स्टुडेंट्स ने सांस्कृतिक, कलात्मक और सृजनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। एकल नृत्य में अक्षरा वर्मा विजेता रहीं। युगल हिप-हॉप नृत्य में ऋषभ कश्यप और अंश सिंह विजेता रहे। गायन प्रतियोगिता में देवांश वशिष्ठ ने छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कहानी-वाचन में वृंदा अग्रवाल ने मां तुलसी प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। वीडियोग्राफी में मोहम्मद फहद, भारतीय संस्कृति क्विज में महक, रंगोली में अनु चौहान, प्रतीक्षा सारस्वत और मिहिका गुप्ता और फोटोबूथ में फैज़ा खुर्रम विजेता रहीं। स्टॉल श्रेणियों में आर्यन चौहान के गोलगप्पे और पापड़ी चाट, विशाल के कामर्शियल बुक स्टॉल और तनिषा शर्मा ने क्रिएटिव हैंडमेड रेजिन उत्पाद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, प्रॉक्टर प्रो. प्रदीप कुमार, एचओडी डॉ. रूपल गुप्ता, इवेंट कोऑर्डिनेटर्स- मिस स्वाति चौहान, डॉ. इंदु त्रिपाठी, मिस निकिता जैन, श्री मोहम्मद सलीम आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके सीसीएसआईटी के सभागार में स्प्लैश-2026 का शंखनाद किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत बीटेक-एआई की छात्रा अक्षरा वर्मा के मनमोहक कथक से हुई। अक्षरा की भाव-भंगिमाओं, ताल और लय के अद्भुत समन्वय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीटेक-सीएसई के छात्र मोहित जैन ने राधा-कृष्ण थीम पर बांसुरी वादन करके मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया। फूड स्टॉल, कमर्शियल स्टॉल, क्रिएटिव लैब स्टॉल और गेमिंग स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, कहानी-वाचन, स्टैंड-अप प्रस्तुति, रंगोली, वीडियोग्राफी और फोटोबूथ गतिविधियों में स्टुडेंट्स ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति रानी, डॉ. सीमा मान और डॉ. संदीप वर्मा, स्टॉल मूल्यांकन में डॉ. शालिनी निनोरिया, डॉ. अमित सिंह और डॉ. हिमांश कुमार आदि शामिल रहे। एफओई के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा, ऐसे सांस्कृतिक आयोजन स्टुडेंट्स को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने, मंच पर प्रस्तुत करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। डीजे सत्र पर संगीत और नृत्य के संग कार्यक्रम का समापन हुआ। स्प्लैश-2026 में डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. प्रियांक सिंघल, डॉ. नमित गुप्ता, मिस शिखा गंभीर, मिस अवंतिका चौधरी, मिस व्रतिका गुप्ता, श्री पुलकित राज सक्सेना के संग-संग स्टुडेंट्स कोऑर्डिनेटर्स- सिद्धार्थ पारिख, जिया सिंह, गौरी गुप्ता, नमन जैन, नमन दुग्गड़, अतिशय जैन, निशांत जैन, वृंदा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन बीटेक-सीएस के अश्विन जैन और एमसीए की लीजा चौहान ने किया।





