रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रगतिपथ यात्रा” के अंतर्गत कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ भीमराव . Bअंबेडकर नेशनल मैमोरियल पहुंचकर भारत रत्न बी आर. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। स्मारक परिसर का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों ने बाबा साहब के जीवन और उनके प्रेरणादायी कार्यों से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही स्मारक परिसर स्थित स्मारिका केंद्र से उनकी स्मृति स्वरूप एक पेन भी ग्रहण किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह , चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक राज कुमार भाटिया,जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, सतीश गर्ग सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श, संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समतामूलक समाज की उनकी परिकल्पना आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।





