नवनियुक्त प्रभारी सह प्रभारियों का स्वागत

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : महानगर भाजपा कार्यालय पर महानगर महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रभारी सह प्रभारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सम्मिलित हुए।

उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के बाद समस्त उपस्थित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।