नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

Women protest against the opposition opposing the Nari Shakti Vandan Act

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : विपक्षी सांसदों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन न किए जाने के विरोध में डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं ने कॉलेज चौक पर शांतिपूर्वक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विपक्ष का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है। सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा , रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।