महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी घोषित हुई श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम की पीठाधीश्वर
दीपक कुमार त्यागी
- महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने महाकालियों को समर्पित की श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर
- 7 नवंबर छोटी दिवाली को होगी महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा
मुरादनगर : महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर में 22 जुलाई 2026 आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के संपन्न होने के उपरांत श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व तेरह मढ़ी के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी महाराज तथा अन्य संतो की पावन उपस्थिति में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर में अपने परिवार सहित मां और हरीगिरेश्वर महादेव अति दिव्य रूप में विराजमान हो गए। यह सम्पूर्ण आयोजन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज के आदेश पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में सम्पूर्ण भारत से यति सन्यासी एकत्रित हुए जिनमें यति रामानंद महाराज, यति सत्यदेवानंद महाराज, यति रणसिंहानंद गिरी महाराज, यति परमात्मानंद गिरी महाराज, यति महादेवानंद गिरी महाराज, यति अभयानंद महाराज सहित अनेक सन्यासी प्रमुख थे। इस आयोजन में महाकाली वाहिनी और परशुराम जन कल्याण सेवा समिति की विशेष भूमिका रही।
यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्र के लिए बहुत विशेष रहा जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। आज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन पूरे क्षेत्र से भक्तजन श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में उमड़ पड़े। इस शुभ अवसर पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता और तेरह मढ़ी के अध्यक्ष दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी जी महाराज ने संपूर्ण मुरादनगर क्षेत्र को इस प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अति शीघ्र इस क्षेत्र की पहचान इस मंदिर से ही होंगी।
श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर के वर्तमान पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपने स्थान पर अपनी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को पीठ का पीठाधीश्वर घोषित करते हुए बताया कि आगामी 7 नवंबर 2026 छोटी दीपावली को इस पीठ में दिव्य महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा और उनके मंदिर आ लोकार्पण होगा।
इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान संजीव त्यागी काकड़ा और सतीश त्यागी नासिरपुर थे आज इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी बॉबी पंडित और उनकी श्री परशुराम जन कल्याण सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी जिसमें हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर इस मंदिर के लिए 21 लाख रुपए दान करने वाले विकास त्यागी सहित अन्य दानदाताओं को साधुवाद दिया गया।
आज महोत्सव में चौधरी सत्यपाल सिंह, डॉ सत्या त्यागी, महाकाली मधु, संध्या, गीता, श्वेता, ज्योति, तनु, शैलजा, अरुण शर्मा, शालिनी, विजय लक्ष्मी, भगवान परशुराम जन कल्याण सेवा समिति (रजि) राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी पंडित, राष्ट्रीय सचिव पं अरुण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं मनोज शर्मा, कॉल कार्यकारिणी सदस्य पं शशिकांत शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पं प्रवेश कौशिक कार्यकारिणी सदस्य पं लाल प्रधान, कोषाध्यक्ष पं राजेंद्र शर्मा, संरक्षक पं राकेश शर्मा, पं संदीप शर्मा, पं सचिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य भक्तों ने भाग लिया।





