गोलरक्षक क्रोसिना फाइनल में शूटआउट में तीन बचाव कर बनी अर्जेंटीना की जीत की नायिका
सत्येन्द्र पाल सिंह
एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : कप्तान मारिया ग्रेनटो के आठवें व आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर मैच के 54 वें मिनट में गोल में बदल कर अर्जेंटीना को एक एक की बराबरी दिलाने के बाद फाइनल को पेनल्टी शूटआउट में खींच कर बाजी पलटते हुए कर नौ बार की चैंपियन नीदरलैंड पर शनिवार के यहां 3-1 से जीत के साथ यहां 16 वां एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप जीत लिया। अर्जेंटीना ने ओलंपिक और नौ बार की चैंपियन नीदरलैंड के लगातार चौथी और कुल दसवी बार खिताब जीतने की हसरत पर पानी फेरते हुए कुल तीसरी बार महिला हॉकी विश्व कप खिताब जीता। अर्जेंटीना की इस जीत में उसकी गोलरक्षक क्रोसिना कोनसेनटिनो के शूटआउट में किए तीन बचावों ने भी अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड ने इससे पहले नौ बार विश्व कप जीता था और चार बार उपविजेता रही और उसका यह 14 वां फाइनल था। वहीं 2002 व 2010 की चैंपियन व चार बार की उपविजेता अर्जेटीना का का यह सातवां फाइनल था और उसने तीसरी बार खिताब जीता। अर्जेंटीना ने इससे पहले दूसरी और आखिरी बार नीदरलैंड को अपने घर में रोजारियों में फाइनल में 2-1से हरा कर आखिरी बार महिला हॉकी विश्व कप जीता था। इसके बाद नीदरलैंड ने 2023 में पिछले संस्करण में इस मैदान में फाइनल में अर्जेंटीना को 3-1 से हराने सहित लगातार तीन बार खिताब जीता था। फाइनल शुरू होने से पहले ही दस हजार की दर्शक क्षमता वाला एम्सतलवीन स्टेडियम नीदरलैंड की नारंगी वेशभूषा में उसके समर्थकों से भर चुका था।
फाइनल में निर्धारित समय में एक एक की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट अर्जेंटीना की विक्टोरिया ग्रेनेटो, जो डियाज , ऑगस्टिन अलोंसो ने एक गोल से पिछड़ने के बाद बराबर नीदरलैंड के गोल पर दबाव बना पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए उसका किला आखिर बिखर गया। नीदरलैंड ने बढ़त लेने के बाद इसे और बढ़ाने के बजाय अपने किले की चौकसी करने की गलती की जो उसकी हार का कारण बनी। सह मेजबान नीदरलैंड के लिए दो दिन में यह दूसरी बड़ी निराशा रही। नीदरलेंड की पुरुष हॉकी टीम भी शुक्रवार को यही सेमीफाइनल में स्पेन से 1-3से हार गई थी।
ड्रैग फ्लिकर यिबी येनसन के दूसरे क्वॉर्टर के अंतिम पूर्व मिनट में पहले पेनल्टी पर दागे गोल से ओलंपिक और मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड ने बढ़त ली लेकिन पिछली उपविजेता कप्तान अर्जेंटीना की कप्तान कप्तान मारिया ग्रेनटो के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल से अर्जेंटीना ने बराबरी पाई और फिर शूटआउट में खुद कप्तान मारिया ग्रेनेटो, ब्रिजा ब्रग्स्जर, सोफिया ने गोल किए जबकि जो डायज चूकी। अर्जेंटीना की गोलरक्षक क्रोसिना कोनसेनटिनो ने नीदरलैंड की पीन सेंडर्स व फेलिस अल्बर्स के शुरू के दो प्रयासों और चौथे पर मोजेज फ्रीक के चौथे प्रयास को रोक का बेकार कर दिया।
अर्जेंटीना की यूजीनिया ट्रिचिनेटी दाएं से गेंद को लेकर 13 वें मिनट में नीदरलैंड की डी में पहुंची लेकिन वह उनकी मुस्तैद गोलरक्षक एनी वीननडल ने सही वक्त पर गेंद को अपने पैड पर ले बाहर कर दिया। पिन डिक ने अगले ही मिनट गेंद को बीच मैदान से ले तेज फर्राटा लगाया लेकिन अर्जेंटीना की गोलरक्षक क्रोसिना कोनसेनटिनो ने सही वक्त पर गोता लगा कर गेंद को अपने गोल से नीदरलैंड को गोल करने से रोका। यान डी वार्ड दूसरे ््वॉर्टर के चौथे ही मिनट में गेंद को अर्जेंटीना के गोल की ओर बढ़ी लेकिन सेन कॉलिन गेंद को अपनी स्टिक पर लेने से चूक गई और सारी मेहनत बेकार चली गई। पियर सेंडर्स बाएं से दौड़ी और तेज पास फ्रेडरिक माल्टा को बाधा पहुंचाने पर दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से एक मिनट पहले मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर कप्तान ड्रैग फ्लिकर यिबी येनसन ने तेज अचूक ड्रैग फ्लिक से गोल कर नीदरलैंड का खाता खोला। नीदरलैंड की टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी।
कप्तान यिबी येनसन बाएं से गेंद को लेकर मैच के 32 वें मिनट में अर्जेंटीना की डी में घुसी और उन्हें बाधा पहुंचाने पर मिले मैच के दूसरे पेनल्टी पर यिबी ने ही तेज शॉ लगाया लेकिन अर्जेंटीना की क्रोसिना कोनसेनटिनो ने बढ़िया बचाव किया। सोफिया कैरो अगले ही मिनट गेंद को लेकर डी में पहुंची और उन्हें बाधा पहुंचानें पर अर्जेंटीना को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर लेकिन इस पर उसकी अपनी ही खिलाड़ी के पैर में गेद लगने से अर्जेंटीनासे यह बेकार गया। विक्टोरिया मिरांडा को डी में गलत ढंग से रोकने पर मेच के 35वे मिनट में अर्जेंटीना को मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर उसकी अपनी ही खिलाड़ी के पैर में गेंद से यह भी बेकार चला गया।
विक्टोरिया ग्रेनेटो ने दाए से तेज शॉट डी मे लगाया लेकिन सोफिया कैरो ने शॉट जमाने में देरी की और अर्जेटीना को 42 में मिनट मिला बराबरी पाने का मौका फिसल गया।सोफिया कैरो ने बाएं से 20 में शॉट जमाया और गेंद नीदरलैंड को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन 44 वें मिनट में इस गेंद ही ठीक से नहीं रुकी और इस पर भी गेंद ठीक से नहीं रुकी और अर्जेंटीना ने फिर बराबरी पाने का मौका गंवाया।
नीदरलैंड को मैच के 50 वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर फ्रेडरिक मैटला के शॉट को अर्जेंटीना की गोलरक्षक क्रोसिना कोनसेनटिनो ने रोका। अर्जेंटीना ने जवाबी हमले बोले और 53वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन जुआना कैस्टिलरो के शॉट को नीदरलैंड की गोलरक्षक एनी वीननडल ने रोका। अर्जेंटीना को बराबर दबाव रखने का लाभ मिला और इस पर आठवें पेनल्टी कॉर्नर पर ऑगस्टिना ग्रोजेलनी के शॉट को नीदरलैंड की गोलरक्षक एनी ने रोका लेकिन लौटती गेंद को कप्तान मारिया ग्रेनेटो ने लपक कर गोल में डाल कर अर्जेंटीना को एक एक की बराबरी दिला दी।
बेल्जियम ने जीता कांसा : चार्लोट एंजेलबर्ट के मैच के 20 वें मिनट में मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर दागे इकलौते गोल की बदौलत बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की जीत के साथ कांसा जीता। दोनों टीमों को दो दे पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बेल्जियम ने पहले को गोल में बदला। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कांसा जीता था लेकिन इस बार उसे चौथे स्थान पर रह खाली हाथ ही लौटना पड़ा।





