नीति गोपेन्द्र भट्ट
नई दिल्ली : राजधानी नई दिल्ली में शक्ति, संस्कृति और उल्लास के अद्भुत संगम के रूप में रविवार, 18 अक्टूबर को भव्य डांडिया रास उत्सव आयोजित किया जाएगा। राजस्थानी विकास समिति (रजि.) कृष्णा नगर की महिला मंडल, ओर से आयोजित यह कार्यक्रम यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ओरिएंट बैंक्वेट हॉल नंबर-2 में शाम छह बजे से शुरू होगा। यह आयोजन संगीत, नृत्य और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों के बीच उत्सव का उल्लास बिखेरेगा।
कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, कृष्णा नगर के निगम पार्षद संदीप कपूर, राजस्थान प्रकोष्ठ भाजपा (दिल्ली प्रदेश) के अध्यक्ष सी.ए. श्रीराम अटल, आईपीएस अधिकारी आर.पी. मीणा (डीसीपी, शाहदरा) और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोजपा (आर) डॉ. विभव कुमार झा को भी आमंत्रित किया गया हैं।
कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी खास आकर्षण
डांडिया रास उत्सव में संगीत और मनोरंजन का विशेष रंग देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम गायक नीरज बक्शी, गायिका कीर्ति उपाध्याय तथा एशियन एवं 2 एक्स वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और एफएफडब्ल्यू के सह-संस्थापक डॉ. प्रिंस आइवांशी विशेष आकर्षण होंगे।
यह आयोजन राजस्थानी समाज सहित सभी संस्कृति प्रेमियों को एक मंच पर लाने और पारंपरिक उत्सवों की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना और परिवारों को एक साझा सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराना है।
इस कार्यक्रम में आयोजन समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिनमें समिति की संरक्षक समिति में संतोष बिहानी, रेखलता राठी, प्रतिभा चांडक, सुनीता सामसुखा, ममता बागड़ी और गौरी बिनवाणी शामिल हैं। सलाहकार समिति में अरुणा बजाज, सरोज पेडीवाल, संतोष तातेड़, शशि सोनी और दुर्गा राठी के नाम हैं।समिति की अध्यक्ष रीतु मोहता, सचिव रजनी मूंधड़ा और कोषाध्यक्ष जमुना लोहिया हैं। उपाध्यक्ष के रूप में उमा मूंधड़ा और कंचन महेश्वरी, सह-सचिव के रूप में भारती लूणावत और ज्योति मूंधड़ा तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में मधुश्री तापड़िया और सुनीता बाहेती दायित्व निभा रही हैं।सांस्कृतिक मंत्री के रूप में करुणा भूतड़ा, अनिता सारड़ा और सिमरन मोहता तथा सेवा विभाग में संजू करनानी, सीमा सोमानी, लीला लोहिया, दुर्गा मोहता, लक्ष्मी बागड़ी और संतोष कलानी सहित सदस्य सक्रिय हैं। संगठन मंत्री के रूप में नैना मंत्री, लक्ष्मी करनानी और सरला लखोटिया तथा प्रचार मंत्री के रूप में सुनीता कर्बा, सीमा खेतान और हेमा महेश्वरी की जिम्मेदारी है।
खेल मंत्री के रूप में शिखा बागड़ी और मनीषा चेनलानी तथा संचार मंत्री के रूप में अंजू तापड़िया दायित्व संभाल रही हैं। कार्यक्रम की कार्यकारिणी और सहयोगी सदस्यों में भी अनेक महिलाएं आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।
प्रायोजकों और सहयोगियों का योगदान
कार्यक्रम में मालानी मार्बल के श्री परम आनंद रामानन्द मालानी प्रायोजक हैं। मुख्य प्रायोजक श्याम धनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रामअवतार अग्रवाल और ममता अग्रवाल हैं। आर्ट होम के नितिनजी नागपाल भी प्रायोजक हैं। गिफ्ट स्पॉन्सर के रूप में एन.डी. ज्वेलर्स का सहयोग रहेगा।आयोजन को सफल बनाने में अतिविशिष्ट सहयोगियों, विशिष्ट सहयोगियों, विशेष सहयोगियों, सहयोगियों, संयोजिकाओं और सह-संयोजिकाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
डांडिया और गरबा केवल नृत्य की विधाएं नहीं, बल्कि भारतीय लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्तियां हैं। संगीत की लय पर थिरकते कदम, पारंपरिक वेशभूषा की रंगत और डांडियों की ताल वातावरण को उत्साह से भर देती है। ऐसे आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत बनाते हैं।
उत्सव में शामिल होने वाले लोगों को लोकसंगीत, पारंपरिक नृत्य और सामूहिक उल्लास से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए यह आयोजन भारतीय संस्कृति की विविधता और उसकी जीवंत परंपराओं को करीब से अनुभव करने का माध्यम बनेगा।
आयोजक संस्था ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। डांडिया रास उत्सव के माध्यम से संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा है।





