उत्तराखंड एनईपी कॉन्क्लेव- 2026 में उत्तराखंड की उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन किया गया

The future of higher education in Uttarakhand was deliberated upon at the Uttarakhand NEP Conclave-2026

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आईआईटी रुड़की में उत्तराखंड एनईपी कॉन्क्लेव- 2026 आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया।

एनईपी एक्शन प्वाइंट्स टू इंस्टीट्यूशनल एक्शन : यूके हायर एजूकेशन रोड़मैप 2026-28 थीम पर आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता, शोध, नवाचार, उद्योग–शिक्षा सहयोग तथा संस्थागत सुदृढ़ीकरण पर व्यापक मंथन हुआ।
कार्यशाला में उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को भविष्य के दृष्टिगत रोज़गारोन्मुख एवं तकनीक-सक्षम बनाने के लिये सभी विश्वविद्यालयों को नवाचार, बहुविषयक शिक्षा और संस्थागत विकास पर फोकस करने को कहा। ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा के उपलब्ध हो सके।