रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मौजूदा उद्योगों की समस्याओं और औद्योगिक पुनरुद्धार के मुद्दों को लेकर डॉ. संजय बंसल, नेशनल बोर्ड सदस्य, NTWB, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा नेशनल प्रेसिडेंट, FTII, और श्री तरुण सिंगला, चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एवं अध्यक्ष, बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में NCSS नीति के विस्तार, फ्रेट इक्वलाइजेशन, GST प्रतिपूर्ति और औद्योगिक पुनरुद्धार पैकेज सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा उद्योगों को निरंतर नीतिगत सहयोग और प्रोत्साहन देने की मांग की, ताकि वे प्रतिस्पर्धी माहौल में काम कर सकें और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनीं और जम्मू-कश्मीर में उद्योगों को मजबूत करने तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।





