जेवर विधानसभा के तीन गांवों में 03 करोड़ 94 लाख के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Development works worth ₹3.94 crore inaugurated in three villages of the Jewar Assembly constituency

दीपक कुमार त्यागी

ग्राम दस्तमपुर, मुढ़रह और वीरमपुर में विकास कार्यों की सौगात, गांव के नौजवानों एवं बच्चियों ने किया शुभारंभ

गौतमबुद्धनगर : जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दस्तमपुर, मुढ़रह एवं वीरमपुर में कुल 03 करोड़ 94 लाख की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गांव के नौजवानों एवं बच्चियों ने विकास कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र में विकास की नई गति का संदेश दिया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, बेहतर सड़क एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों का शुभारंभ गांव के नौजवानों एवं बच्चियों के हाथों होना इस बात का प्रतीक है कि जेवर की प्रगति में हमारी युवा पीढ़ी और बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जेवर विधानसभा में भी विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक गांव आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो तथा ग्रामीणों को बेहतर जीवन की सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हों।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम दस्तमपुर 01 करोड़ 20 लाख, ग्राम मुढ़रह 89 लाख रूपए व ग्राम वीरमपुर 01 करोड़ 85 लाख रूपए की धनराशि के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांवों के विकास के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जेवर विधानसभा में जनसंवाद, जनसहभागिता और विकास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। गांव के नौजवानों एवं बच्चियों द्वारा विकास कार्यों का शुभारंभ क्षेत्र के लोगों के विश्वास और उत्साह का प्रतीक है। जेवर को विकसित और आत्मनिर्भर विधानसभा बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।