टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश हिंदी माह धूमधाम से मनाया गया

Hindi Month was celebrated with great enthusiasm at THDC India Limited, Rishikesh

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में सितंबर, 2026 में हिंदी माह धूमधाम से मनाया गया। माह के दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । 28 सितंबर को हिंदी माह का समापन एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें निगम के प्रबंध निदेशक, श्री सिपन कुमार गर्ग ने हिंदी माह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं और राजभाषा संबंधी प्रोत्‍साहन योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारियों को पुरस्‍कृत किया।

श्री सिपन कुमार गर्ग, प्रबंध निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, भावों और कार्य-संस्कृति को एक-दूसरे से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व है। हिंदी हमारे साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों और जनसामान्य के साथ अधिक सहज एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। श्री गर्ग ने टीएचडीसी में राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री एल.पी.जोशी, सीटीओ, श्री नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक, डॉ अमर नाथ त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक एवं श्री रामायण धर द्विवेदी, विख्यात कवि एवं गीतकार ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में कार्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य एवं अनेक वरि.अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्‍थित थे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे उप प्रबंधक, श्री पंकज कुमार शर्मा ने पूरे कार्यक्रम के बारे में मुख्‍य अतिथि एवं सभी उपस्‍थित कर्मचारियों को अवगत कराया । हिंदी माह के दौरान आयोजित हुई हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में श्री अजय कुमार रतूड़ी, सहा.प्रबंधक, सतर्कता, हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्री वशिष्ठ कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लागत अभियांत्रिकी, हिंदी हस्ताक्षर प्रतियोगिता में सुश्री जयश्री महापात्र, सहा.प्रबंधक, वित्त, नोटिंग-ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता में श्री गंभीर गुनसोला, प्रारूपकार, परिकल्प एवं अभियांत्रिकी, अनुवाद प्रतियोगिता में ईनाला सांई किरन, अधिकारी, मा.सं.-प्रशा., स्मृति आधारित लेखन प्रतियोगिता में डॉ काजल परमार, उप प्रबंधक, केंद्रीय संचार, भूली-बिसरी यादें प्रतियोगिता में श्री राजीव सिंह नेगी, वरि.प्रबंधक, सर्विसेज ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

नराकास के तत्वावधान में नगर के केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए आयोजित की गई राजभाषा ज्ञान/सामान्य हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीएचडीसी की सहायक प्रबंधक, श्रीमती दवनीत कौर प्रथम रही। साथ ही टीईएस हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई गीत गायन प्रतियोगिता में कक्षा-09 की कुमारी मानवी थापा प्रथम रही।

प्रतियोगिताओं के साथ-साथ निगम में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए लागू विभिन्‍न प्रोत्‍साहन योजनाओं के अंतर्गत कर्मचारियों को पुरस्‍कृत किया गया। हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने वाले विभागाध्‍यक्षों की श्रेणी में श्री आर.के.वर्मा, महाप्रबंधक, वाणिज्यिक, सर्वाधिक डिक्‍टेशन की श्रेणी में श्री आर.पी.रतूड़ी, उप महाप्रबंधक, मूल रूप से टिप्‍पणी लेखन में श्री गोविंद राज, कनि.अधिकारी एवं श्री खीम सिंह बिष्ट, कनि. अधिकारी प्रथम रहे। समारोह में वाणिज्यिक विभाग को अंतर विभागीय चल राजभाषा ट्राफी प्रदान की गई । समारोह में राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार, श्री रामायण धर द्विवेदी ने अपने काव्यपाठ से कार्यक्रम को जीवंत कर दिया।