रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2025 में प्रवेशित स्टुडेंट्स के लिए पांच दिनी इंडक्शन प्रोग्राम- दीक्षारंभ 2.0 में नवागत स्टुडेंट्स को समझाई यूनिवर्सिटी की संरचना, नियम, सुविधाएं और शैक्षणिक वातावरण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2025 में प्रवेशित स्टुडेंट्स के लिए पांच दिनी इंडक्शन प्रोग्राम- दीक्षारंभ 2.0 में नवागत स्टुडेंट्स को यूनिवर्सिटी की संरचना, नियमों, सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना गया। इस दौरान नए स्टुडेंट्स को विभिन्न विशेषज्ञों और वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने उन्हें अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, हॉस्टल नियमों, पुस्तकालय संसाधनों, खेल सुविधाओं, करियर एवम् प्लेसमेंट गतिविधियों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की उपयोगिता सरीखी अहम जानकारियां विस्तार से समझाईं। दीक्षारंभ 2.0 में कुलपति प्रो. वीके जैन ने अपने आशीर्वचन में स्टुडेंट्स को प्रेरित किया। डीन अकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने अकादमिक संरचना, डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने छात्र कल्याण योजनाओं, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर श्री अंकित जैन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की उपयोगिता बताई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुशील सिंह ने अनुशासन, परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा संरचना और चीफ वार्डन ने हॉस्टल नियमों पर गहनता से प्रकाश डाला। सीटीएलडी निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने शिक्षण एवम् अधिगम विकास की भूमिका समझाई। सीआरसी के प्रतिनिधि ने करियर और प्लेसमेंट गतिविधियों से स्टुडेंट्स को अवगत कराया।
फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने खेल सुविधाओं का परिचय दिया, जबकि मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष ने पुस्तकालय संसाधनों की जानकारी दी। संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तौगी ने यूनिवर्सिटी की जानकारी दी। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह ने स्टुडेंट्स को एंटी रैंगिंग की शपथ भी दिलाई। पांच दिनी स्टुडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम में नर्सिंग कॉलेज, सीसीएसआईटी, इंजीनियरिंग, टिमिट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी, फार्मेस, एग्रीकल्चर, फिजिकल एजुकेशन, एजुकेशन, फाइन आर्ट्स और लॉ कॉलेज के स्टुडेंट्स शामिल रहे। इंटरएक्टिव चर्चाओं और मार्गदर्शन सत्रों ने स्टुडेंट्स को यूनिवर्सिटी जीवन के लिए तैयार किया। समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उल्लेखनीय है, इको फ्रेंडली एवम् नैक से ए ग्रेड प्राप्त तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी 130 एकड़ में आच्छादित है। कार्यक्रम में प्रो. एसपी सुभाषिनी, डॉ. जेसलीन एम., प्रो. श्योली सेन, प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. विपिन जैन, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. शिवानी एम. कौल, डॉ. आशु मित्तल, प्रो. प्रवीन कुमार जैन, डॉ. विनोद जैन, श्री रविन्द्र देव आदि ने अपने-अपने कॉलेजों की रीति-नीति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।





