दीपक कुमार त्यागी
पुलिस ने अभियुक्त / अभियुक्ता की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पर वादी रीतेश कन्थरिया पुत्र श्री मैथली शरण कन्थरिया पुरानी पसरट गंधी घर टपरा झाँसी द्वारा लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त प्रताप सिंह (जिम ट्रेनर) व प्रिया शर्मा (पत्नी शशांक) द्वारा वादी के भाई के घर में घुसकर अपराधिक षडयंत्र के तहत जान से मारने की नियत से वादी के भाई शशांक को चाकू से गोद दिया है। तत्काल वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर धारा 109 (1), 61(2), 333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
तत्काल ही उच्चाधिकारीगणों के निर्देश मे अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। मैनुअल इनपुट व सीसीटीवी फटेज की मदद से तत्पश्चात आज दिनांक 27 अक्तूबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के अभियोग में वांछित अभियुक्त प्रताप सिंह नि0 ग्राम बझेड़ी थाना झिझाना जिला शामली हाल निवासी सैक्टर 2 बी वसुन्धरा थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष, व अभियुक्ता प्रिया शर्मा पत्नी शशांक कन्थरिया नि० प्रथम प्लोर जागृति आरडब्लू ए सोसाइटी सैक्टर 1 वसुन्धरा थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त/अभियुक्ता की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप सिंह ने पूछताछ में बताया कि मैं एक जिम ट्रेनर हूँ। जिम में महिला व पुरूष जिम करने आते है मैं उनको ट्रेनिंग देता हूँ। प्रिया शर्मा भी करीब 7-8 महीने से जिम करने आती थी। इसी दौरान मेरी व प्रिया शर्मा की दोस्ती हो गई हम दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, प्रिया व उसका पति शशांक दोनो पोस्टल एकाउन्ट आफिस दिल्ली में सीनियर एकाउन्टेंट के पद पर नियुक्त थे। शशांक को हम दोनो के बारे में पता लग गया था। हम दोनो प्रतिदिन जिम में अपने व उसके फ्लैट पर मिलते थे और कभी कभी बाहर भी मिलने जाते थे किन्तु प्रिया के पति शशांक को हम दोनो को दूर करने के लिये दिवाली के बाद अपना फ्लैट चेंज करके कहीं दूसरी जगह जाने वाला था। 25 अक्टूबर 2026 को प्रिया और मेरी सुबह रनिंग करते हुए जब हम मिले तो हमारी बातचीत हुई कि शशांक को रास्ते से हटा देते है। 26 अक्टूबर 2026 को मैं सुबह प्रिया के पति शशांक की हत्या के इरादे से अपने फ्लैट से चाकू लेकर निकला और और प्रिया के घर की सोसाईटी के गेट पर पहुंचा उस समय प्रिया अपनी गाडी से अपने गेट से बाहर निकल रही थी। मैं सीधे प्रिया के घर में घुस गया गेट पहले से ही प्रिया ने खोल के रखा था। मैंने चाकू से शशांक को जान से मारने की नियत से लगातार बार शुरु कर दिये शशांक घायल अवस्था में शोर मचाने लगा। मैं उसे छोडकर भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर उक्त प्रकरण के सम्बन्धित 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम रही।





