रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : GPRA Type-5, सरोजिनी नगर में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।तिरंगे की शान और बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह इस नई आवासीय सोसायटी का पहला सामूहिक कार्यक्रम भी रहा।इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया। बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया।
इस अवसर पर बच्चों को पौधे भी वितरित किए गए। उन्हें पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, हरित और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उल्लेखनीय है कि GPRA Type-5, सरोजिनी नगर का उद्घाटन 8 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।जून के अंतिम सप्ताह से यहाँ निवासियों का आना शुरू हुआ। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन नई सोसायटी के निवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने और सामुदायिक भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की लीला रावत,सुरभि मल्होत्रा,रंकी जैशवाल,भूमिका गुप्ता, छवि कबरा ,सविता ,रेखा स्वरूप, रमेश रंगलाऔर कपिल कपुरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुकेश वर्मा,अनुपम स्वरूप, हरिओम गाँधी और घमेन्द्र तिवारी का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन भी आयोजन को मिला।समारोह ने यह संदेश दिया कि GPRA Type-5 केवल एक नई आवासीय सोसायटी नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सद्भाव और सामुदायिक भावना से जुड़ा एक नया परिवार है।





