परविंदर जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Parvinder Junior appointed chairman of National Cricket Selection Committee

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत के पूर्व टी 20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने शुक्रवार को की। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की दो सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने चयन प्रक्रिया के बाद जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के सदस्यों की नियुक्ति की सिफारिश की। सीएसी ने परविंदर अवाना जहां जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष चुनने के साथ कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव को इसके बाकी सदस्यों के रूप में शुक्रवार को नियुक्ति की । सीएसी ने जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति के लिए आवेदकों की जांच के बाद उनका साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया। जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के पांचवें सदस्य की नियुक्ति जल्द ही जाएगी।

अवाना भारत के लिए दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच और 62 प्रथम श्रेणी के मैच खेले और उन्होंने 191 विकेट चटकाए। दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना भारत ए, शेष भारत के लिए खेलने के साथ आईपीएल में किंग्स इलेवन पजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए क्रिकेट खेले। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और दिल्ली अंडर 16, अंडर 19 और और अंडर 23 टीमों और भारत अंडर 19 के कोच रहने के साथ बीसीसीआई/सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) के हाई परफॉर्मेंस से जुड़े रहे।

वहीं गोवा और असम के तेज गेंदबाज कृष्णा दास 49 प्रथम श्रेणी के मच खेले अैर 166विकेट चटकाए ही वह भारत की अंडर 19 और भारत ए अेर बाद में भारत अंडर 19 और उत्तराखंड रणजी टीम के के गेंदबाजी कोच रहे ।

राकेश पटेल बड़ौदा और गुजरात तथा भारत ए के लिए खेले और दिलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और इरानी ट्रॉञी में खेले। वह बड़ौदा और गुजरात की अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर टीमां के तथा ब़ौदा अंडर 23 टीम के 2025-26 में हेड कोच रहे।

अर्जुन यादव ने भारत ए के लिए खेले और 83 प्रथम श्रेणी के मच खेले। वह भारत की 2000 में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेलने के बाद वह हैदराबाद सीनियरऔर अंडर टीमों के हेड कोच रहे ही 2022 से बीसीसीआई के मैच रेफरी हैं।