प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने अनुरक्षण माह के तहत उद्योगपुरम, मोहिउद्दीनपुर मेरठ एवं मोदीनगर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गोविन्दपुरी का किया निरीक्षण

Managing Director Ravish Gupta inspected the 33/11 kV electrical substations at Udyogpuram, Mohiuddinpur (Meerut), and Govindpuri (Modinagar) as part of the 'Maintenance Month' drive

मनीष कुमार त्यागी

  • उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उपकरणों के अनुरक्षण एवं वर्षा के दौरान जलभराव से निपटने के लिए दिए आवश्यक निर्देश।
  • पावर ट्रांसफार्मर का आयल, अर्थिंग, लोड सहित विभिन्न पैरामीटरों के जाॅच के निर्देश।
  • प्रोटेक्शन यूनिट, कन्ट्रोल रूम, स्विच यार्ड एवं विद्युत उपकरणों के अनुरक्षण पर विशेष जोर।
  • अनुरक्षण माह के अन्तर्गत चिन्हित सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।
  • उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने एवं शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश।

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई0ए0एस0) के द्वारा अनुरक्षण माह के अन्तर्गत आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया। उद्योगपुरम, मोहिउद्दीनपुर एवं मोदीनगर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों का निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें विद्युत व्यवस्था, उपकरणों के अनुरक्षण, साफ-सफाई एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध मे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने सर्वप्रथम 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र उद्योगपुरम मेरठ का निरीक्षण किया। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने विशेष रूप से बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए, आवश्यक तैयारियाॅ पूर्ण रखने तथा जलभराव वाले स्थानों पर, प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि अनुरक्षण माह के तहत चिन्हित कार्यो को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण किया जाए। बिजलीघरों एवं विद्युत यार्ड मे साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपकरणों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होनें बिजलीघर से संबंधित शिकायतों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उद्योगपुरम मेरठ का निरीक्षण करने के पश्चात् प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा 33/11 केवी मोहिउद्दीनपुर मेरठ विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पावर ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन आदि की जाॅच की गई तथा उपकरणों का निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि विद्युत लाइनों, उपकेन्द्रों पर स्थापित पावर परिवर्तक, उपकरणों एवं वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण कार्यो को, अनुरक्षण माह के तहत पूर्ण किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि विद्युत उपकेन्द्रों एवं बिजलीघरों के उपकरणों के अनुरक्षण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकर नही की जाऐगी। उपकेन्द्रों, यार्ड एवं संबंधित विद्युत लाइनों का अनुरक्षण कार्य नियमित रूप से कराया जाए तथा विद्युत व्यवस्था को सुदृढ और निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाए।

इसके पश्चात् प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा मोदीनगर, गाजियाबाद स्थित 33/11 केवी बिजलीघर गोविन्दपुरी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें बिजलीघर एवं विद्युत यार्ड मे साफ-सफाई की स्थिती एवं रिकार्ड की जाॅच की साथ ही प्रोटेक्शन यूनिट, कन्ट्रोलरूम, स्विच यार्ड तथा विद्युत उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उनके अनुरक्षण की स्थिति की जाॅनकारी ली। उन्होने पावर ट्रासफार्मर के आयल, लोड एवं अन्य आवश्यक पैरामीटरों की जाॅच करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरणों का मानकों के अनुरूप, नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए।