रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प मार्च’ आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने समाज में शांति, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मार्च के जरिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के देश विरोधी बयानों, विदेशों में किए जा रहे झूठे दुष्प्रचार और देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिशों का पुरजोर विरोध किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज को जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर बांटने की राजनीति के बजाय हमारा स्पष्ट संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान, अधिकार एवं अवसर मिले तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनी रहे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता समाज में भाईचारा बनाए रखने और कांग्रेस की बांटने वाली राजनीति को रोकने के लिए संकल्पबद्ध है। भारत को कमजोर करने की हर नापाक कोशिश का जवाब जनता और भाजपा मिलकर देगी
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक श्री विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, मेयर श्री सौरभ थपलियाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी , महानगर महामंत्री श्री संदीप, महानगर महामंत्री श्री विजेन्द्र थपलियाल, अनु. मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र घेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह सहित महिला मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





