रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : भारत मंडपम में आयोजित ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ को आदर्श नगर के विधायक एवं भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल से ग्लोबल’ के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
राज कुमार भाटिया ने कहा कि यह महोत्सव देश के व्यापारियों, उद्यमियों और MSMEs की क्षमता को सामने लाने का प्रभावी मंच है। भारत के स्वदेशी उत्पादों को देश के साथ-साथ वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अब केवल नारा नहीं रह गया है, बल्कि देश के व्यापार और उद्योग जगत में इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। छोटे व्यापारियों, कारीगरों, उद्यमियों और MSMEs को मजबूत बनाकर ही विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
भाटिया ने भारतीय व्यापार महोत्सव में प्रदर्शित उत्पादों और व्यापारिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्थानीय से वैश्विक’ की यात्रा भारत की आर्थिक ताकत को नई पहचान देने वाली है। उन्होंने इस आयोजन को भारतीय व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों के लिए नए अवसर पैदा करने वाला मंच बताया।





