महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली शोभायात्रा

On the death anniversary of Mahant Avaidyanath Maharaj, the Vishwa Hindu Mahasangh organized a procession to free the Shri Krishna Janmabhoomi from encroachment

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने हेतु विश्व हिंदू महासंघ की जिला गाजियाबाद की इकाई के द्वारा 12 सितंबर 2026 शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य डॉक्टर हरिओम पाठक के आवाहन पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज, मछेन्द्र पुरी महाराज एवं गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने सर्वप्रथम ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके पश्चात श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने हेतु विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

यह विशाल शोभायात्रा उत्सव भवन रेलवे रोड विजय नगर से प्रारंभ होकर के विजयनगर थाना, सम्राट चौक, लीलावती पब्लिक स्कूल, संतोष मेडिकल कॉलेज होते हुए सेक्टर- 12 रामलीला ग्राउंड बाला जी प्रॉपर्टी के पास प्रताप विहार जाकर समापन हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं कलश लिए हुए मातृशक्ति उपस्थिति रही। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां ,कलश यात्रा, भगवा ध्वज, डी.जे., बाजे, घोड़ी, रथ, बुलडोजर बाबा झांकी आम जन के आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेंद्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष मनोज नागर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग की और कहा “कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी”। इस अवसर पर “कृष्ण लला हम आएंगे मथुरा मुक्त कराएंगे” के उद्घोषों ने वहां मौजूद सनातनियों को जोशो-खरोश से ओतप्रोत करने का कार्य किया।

शोभायात्रा में सुरेश चंद शर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ सुनील शर्मा, समाजसेवी राजेश पाठक, राहुल प्रधान, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, सर्वेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, संजीव मलिक, अभिनव कौशिक, गोपाल गौतम, दीपक त्यागी, दीपक शर्मा, अभिनव कौशिक, सतीश भाटी, आरपी सिंह राघव, रोताश सिंह चौहान, राकेश कुमार तोमर, आशीष सिंह, विनय शर्मा, अमित शर्मा, नितिन शर्मा, विवेक रस्तोगी, अनुज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संतोष सक्सेना, विवेक शर्मा, प्यारेलाल डबराल, कुशालानंद डंगवाल, भगत सिंह मनराल, संतोष गुप्ता, राधे श्याम तोमर, डॉक्टर शिव व्रत सिंह, कंचन शर्मा, रेनू, हेमलता, मंजू देवी, राधा सिंह राजपूत, पूनम चौधरी, किरण सिंह, कमलेश तोमर, जयवीर भड़ाना, सतवीर गुर्जर आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनमानस के लोग उपस्थित रहे।