‘पॉपॉईज’ ने मुंबईवासियों को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट
मुंबई (अनिल बेदाग) : अमेरिकी राज्य लुइसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड ‘पॉपॉईज’ ने मुंबई में अपना पहला सफल वर्ष पूरा करते हुए ग्राहकों के शानदार समर्थन का जश्न मनाया है। महज एक साल में मुंबई के फूड लवर्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ब्रांड ने अब पश्चिम भारत में अपने रेस्टोरेंट्स की संख्या दोगुनी करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने 24 जुलाई से 16 अगस्त तक एक आकर्षक एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत चुनिंदा आउटलेट्स पर ग्राहक केवल 399 रुपये में 14 पीस पॉपॉईज चिकन का आनंद ले सकेंगे।
‘पॉपॉईज’ इंडिया के ईवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा कि मुंबई ने भारत में ब्रांड की सफलता की मजबूत नींव रखी है। यहां के ग्राहकों का भरोसा और उत्साह ही कंपनी को नए निवेश और विस्तार के लिए प्रेरित कर रहा है। यह विशेष ऑफर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-2), फीनिक्स मार्किटसिटी कुर्ला, विवियाना मॉल ठाणे, इनऑर्बिट मॉल वाशी, द कैपिटल मॉल नालासोपारा और द वॉक ठाणे स्थित चुनिंदा ‘पॉपॉईज’ आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। यह पहल न केवल ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करती है, बल्कि मुंबई में ब्रांड की मजबूत होती मौजूदगी का भी संकेत देती है





