मुख्यमंत्री ने नैनीताल के लाखनमंडी चोरगलिया में जनता की समस्याएं सुनी

The Chief Minister listened to the public's grievances at Lakhanmandi Chorgaliya in Nainital

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया में
जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी- चोरगलिया-सितारगंज मार्ग में शेर नाला में ₹993 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। पुल निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।