राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह अब अगले वर्ष 24 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में होगा

The annual function of Rajasthan Ratnakar will now be held next year on 24 January 2027 at Mavalankar Hall, New Delhi.

  • दिवाली मंगल मिलन 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पर होगा
  • अपना घर आश्रम में भोजन वितरण

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह अब अगले वर्ष 24 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब परिसर के मावलंकर हॉल में आयोजित किया जाएगा ।

यह जानकारी राजस्थान रत्नाकर के चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम 20 दिसम्बर को इण्डिया हैबिटेट सेन्टर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

उन्होंने बताया कि इस द्विवार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्री में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अन्य विशेष अतिथियों को आमन्त्रित किया जाएगा।

दिवाली मंगल मिलन 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को

चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संस्था का वार्षिक दिवाली मंगल मिलन 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन और दिल्ली हाट पीतमपुरा के पास नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा और धूल रहित स्वच्छ दिवाली मेला है जिसमें हजारों लोग भाग लेते है।

अपना घर आश्रम में भोजन वितरण

द्वारा दिल्ली के अपना घर आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए सम्पूर्ण दिन भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण कार्यक्रम में राजस्थान रत्नाकर के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

संस्था के निर्वतमान प्रधान शंकर जयपुरिया के प्रयासों से संस्था को 500 जोड़ी चप्पल भी अपना घर आश्रम में भिजवाई गई है। संस्था के निर्वतमान प्रधान शंकर जयपुरिया ने लहर चप्पल जयपुर के राजकुमार अग्रवाल का उनके सह्रदय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है ।