संस्कृत हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ज्ञान-विरासत की आधारशिला है

Sanskrit is the cornerstone of our rich Indian culture, tradition, and knowledge heritage

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : संस्कृत माह के अवसर पर भरत मंदिर, ऋषिकेश में संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा भव्य संस्कृत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

डॉ.रावत ने कहा कि संस्कृत हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ज्ञान-विरासत की आधारशिला है। इस शोभायात्रा के माध्यम से संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का सुंदर संदेश समाज तक पहुंचा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साह ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। संस्कृत के प्रति युवाओं का बढ़ता जुड़ाव हमारी सांस्कृतिक विरासत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।