रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : सकरनी प्लास्टर (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार गुप्ता को द इकोनॉमिक टाइम्स रियल्टी में प्रमुखता से स्थान मिलने पर एनएनएस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन से जारी बधाई संदेश में कहा गया कि सकरनी प्लास्टर ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी करीब 450 करोड़ रुपये की विस्तार योजना पर काम कर रही है।
एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि कंपनी की विस्तार योजना और विकास का विजन अशोक कुमार गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। मजबूत रणनीति और निरंतर विकास पर जोर के चलते सकरनी प्लास्टर देशभर में एक मजबूत ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि द इकोनॉमिक टाइम्स रियल्टी में कंपनी और उसके नेतृत्व को मिली जगह इस विकास यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अशोक कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि सकरनी प्लास्टर आने वाले समय में नए मुकाम हासिल करेगा।
प्रमोद शर्मा ने अशोक कुमार गुप्ता को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कंपनी की निरंतर सफलता और नए कीर्तिमानों के लिए शुभकामनाएं दीं।





