स्पीकर वासुदेव देवनानी की तेजा दशमी और रामदेव जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Speaker Vasudev Devnani extends his best wishes to the people of the state on the occasions of Teja Dashami and Ramdev Jayanti

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर: राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तेजा दशमी और रामदेव जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

देवनानी ने कहा है कि लोकदेवता वीर तेजाजी राजस्थान की लोक आस्था, त्याग, शौर्य और वचनबद्धता के प्रतीक हैं। उनके जीवन और आदर्शों से हमें सत्य, साहस, सेवा तथा अपने संकल्प के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा मिलती है।

स्‍पीकर देवनानी ने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी राजस्थान की लोक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से मानव सेवा, समानता, भाईचारे और लोक कल्याण का संदेश दिया। बाबा रामदेवजी के आदर्श आज भी समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि तेजा दशमी और रामदेव जयंती राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोकदेवता वीर तेजाजी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें। यह अवसर हमें लोकदेवताओं और संत-महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को स्मरण कर उन्हें अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा देता है। देवनानी ने इस अवसर पर प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।