दीपक कुमार त्यागी
दिल्ली : संन्यास व दुनिया की प्राचीन सनातनी परंपराओं के देश व दुनिया भर में ध्वजवाहक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक, ध्यान, जप-तप और साधना के संवाहक जूना अखाड़े के प्रसिद्ध ओजस्वी संन्यासी स्वामी रामात्मानंद गिरी जी महाराज आजकल दक्षिणी अमेरिका के पनामा प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने दक्षिणी अमेरिका के पनामा शहर में वी.आई.पी. हाउसिंग एवं बंदरगाहों के क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यवसायी, अत्यंत सहज, सरल एवं सौम्य स्वभाव के धनी पेप फ्रेडमैन तथा एलीना ए. डी. फ्रेडमैन सीईओ वी.आई.पी. हाउसिंग से उनके आवास पर मुलाकात की, उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराज जी को आत्मीयतापूर्वक सम्मानित किया।
प्रवास के दौरान उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण कराया। इस उन्होंने अवसर पर आध्यात्मिक विचार-विमर्श, भारतीय संस्कृति, योग एवं ध्यान की वैश्विक प्रासंगिकता तथा मानव जीवन में शांति, सद्भाव और आत्मिक उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी वार्ता की।





