हल्द्वानी में अमर उजाला द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया

A ‘Teachers’ Felicitation Ceremony’ was organized by Amar Ujala in Haldwani

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा कैंपस में अमर उजाला द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने प्रतिभाग किया ।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ अमर उजाला द्वारा आयोजित इस समारोह में 70 विद्यालयों में विद्यार्थियों के मतदान के माध्यम से चयनित 140 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करने वाला यह आयोजन निश्चित रूप से समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक के गौरव को और मजबूत करेगा।