रविवार दिल्ली नेटवर्क
मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गाँधी जयन्ती के अवसर पर, विद्युत प्रशिक्षण संस्थान ऊर्जा भवन मेरठ के परिसर मे, टेबल टेनिस एवं शतरंज (चैस) आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन विक्टोरिया पार्क बैडमिन्टन हॉल मेरठ मे किया गया।
प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, शतरंज (चैस) सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे निगम के विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाने के साथ-साथ, कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी समन्वय विकसित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति मे टेबल टेनिस एवं शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैच खेले गए, इस दौरान खिलाडियों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में महिला वर्ग मे प्रथम स्थान कंचन कालिया तथा द्वितीय स्थान आयुषी ने प्राप्त किया, इसी प्रकार पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान नितिन, द्वितीय स्थान राजीव कुमार एवं तृतीय स्थान दिग्विजय सिंह ने प्राप्त किया।
बैडमिन्टन प्रतियोगिता में महिला वर्ग मे प्रथम स्थान शालू, द्वितीय स्थान आयुषी एवं तृतीय स्थान चंचल ने प्राप्त किया। ऑफिसर्स सिंगल बैडमिन्टन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान सोनू रस्तौगी अधीक्षण अभियन्ता तथा तृतीय स्थान सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता ने प्राप्त किया। डबल बैडमिन्टन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर राहुल शर्मा एवं अंकित सिंह रहे, द्वितीय स्थान पर सोनू रस्तोगी एवं जितेन्द्र वर्मा रहे तथा तृतीय स्थान गणेश प्रजापति एवं अनुज वर्मा ने प्राप्त किया।
शतरंज महिला प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्रियंका गुप्ता, द्वितीय स्थान वन्दना पाल एवं तृतीय स्थान श्वेता अग्रवाल ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता (अधिकारी संवर्ग) मे प्रथम स्थान रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता प्रथम, मेरठ क्षेत्र मेरठ, द्वितीय स्थान सचिन अग्रवाल मुख्य अभियन्ता एवं तृतीय स्थान शिवम शर्मा अधीक्षण अभियन्ता (आई०टी०) ने प्राप्त किया।
शतरंज प्रतियोगिता (कर्मचारी संवर्ग) मे प्रथम स्थान विवेक कुमार पालीवाल, द्वितीय स्थान सिक्कु कुमार सौरभ तथा तृतीय स्थान विवेक कुमार ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अलका तोमर अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्टस आफिसर, जतन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मॉगेराम आदि का विशेष योगदान रहा। वहीं 02 अक्टूबर 2026 (शुकवार) को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन परिसर में प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें एवं प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाऐगा। कार्यकम का सफल संचालन दिलमणि थपलियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोगर निदेशक (वित्त), अमित रोहिला महाप्रबंधक (लेखा), मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, सचिन अग्रवाल मुख्य अभियन्ता, सोनू रस्तोगी अधीक्षण अभियन्ता, राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता, जितेश ग्रोवर कम्पनी सैकेटरी, सोनम सिंह स्टाफ ऑफिसर उपस्थित रहे।





