टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Book exhibition inaugurated in Nursing College of TMU

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुस्तकालय सप्ताह 2026 का शुभारंभ दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के संग हुआ,जिसका उदघाटन डीन नर्सिंग डॉ. एसपी सुभाषिनी ने किया! उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग के बावजूद बुक्स की उपयोगिता के महत्व के बारे में बताया! प्रदर्शनी में एक्सेल ,जेपी, हिमालय, वीएचएस,सीबीएस आदि पब्लिशर्स भाग ले रहे हैं! इस प्रदर्शनी में पाठ्यक्रमों की पुस्तकों के अलावा जनरल बुक्स भी शामिल हैं !इस अवसर पर उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने बताया,एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान कई गतिविधियाँ और होंगी! जैसे पुस्तकालय कर्मियों के डवलपमेंट पर मीटिंग, फैकल्टी मेंबरशिप ड्राइव, डिजिटल संसाधनों और ऑनलाइन डेटाबेस पर जागरूकता सत्र, पुस्तक प्रदर्शनी और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ शामिल हैं! प्रदर्शनी में विभिन्न कॉलेजों और विभागों के छात्रों, शोधार्थयों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया! इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार डेढ़ा ने बताया, पुस्तकालय सप्ताह के अंतिम दिवस पर विभिन्न पुस्तकालय के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोग करने वाले छात्रों को समान्नित किया जाएगा! इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, डॉ जितेंद्र सिंह, श्री यासिर जावेद , डॉ. आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे!