टीएमयू फार्मेसी स्टुडेंट्स ने इंडस्ट्रियल विजिट में समझीं दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया

TMU pharmacy students understood the process of drug manufacturing and quality control during industrial visit.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा स्टुडेंट्स ने काशीपुर के एग्रोन रेमेडीज प्रा.लि. का किया दौरा

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा अंतिम वर्ष के 18 स्टुडेंट्स के दल ने उत्तराखंड, काशीपुर के एग्रोन रेमेडीज प्रा. लि. के औद्योगिक भ्रमण में कच्चे माल के भंडारण एवम् परीक्षण से लेकर दवाओं के उत्पादन और तैयार उत्पादों की पैकेजिंग तक के तौर-तरीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस विजिट का उद्देश्य स्टुडेंट्स को फार्मास्यूटिकल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, दवा निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं और औद्योगिक गुणवत्ता मानकों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना रहा। भ्रमण में कंपनी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इससे पूर्व कैंपस से प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मयूर पोरवाल, प्रो. आशीष सिंघई, डॉ. फूलचन्द्र, श्री दिव्यम सक्सेना, श्री आशीष राघव आदि ने इन छात्रों को भ्रमण के दिशा-निर्देश देकर रवाना किया।

कंपनी के एचआर मैनेजर श्री सिद्धांत चौधरी समेत दीगर एक्सपर्ट्स ने स्टुडेंट्स को टैबलेट उत्पादन, लिक्विड डोजेज फॉर्म और पैरेंट्रल्स (इंजेक्शन) के निर्माण की तकनीकी प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। साथ ही स्टुडेंट्स ने क्वालिटी एश्योरेंस, क्वालिटी कंट्रोल, गुणवत्ता विश्लेषण, पैकेजिंग और वेयरहाउस प्रबंधन की कार्यप्रणाली को भी नजदीक से जाना। इस दौरान उन्हें फार्मास्यूटिकल उत्पादन में स्वच्छता, सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण, मानक संचालन प्रक्रियाओं- एसओपी और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज- जीएमपी के महत्व को भी बताया। इस औद्योगिक भ्रमण में श्रीमती उर्वशी सक्सेना, डॉ. ललित मोहन नैनवाल के संग-संग बीफार्मा के स्टुडेंट्स- प्रशांत सिंह, बिलाल अख्तर, यश सैनी, अभिषेक सिंह, विनायक आदि शामिल रहे।