रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी में इंस्टीट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल और प्लेसमेंट एंड करियर सेल के संयुक्त तत्वावधान में फार्मास्युटिकल नवाचार से व्यावसायीकरणः उद्योग की चुनौतियां, अवसर और करियर के मार्ग पर विशेषज्ञ व्याख्यान में स्टुडेंट्स फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, नवाचारों के व्यावसायीकरण और रोजगार की संभावनाओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम में ऐस्कॉन हेल्थ केयर, मक्सी रोड, उज्जैन, मध्य प्रदेश के प्लांट हेड एवं टीएमसीओपी के पूर्व छात्र अविनाश सौरभ ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में स्टुडेंट्स को अपने औद्योगिक अनुभव साझा करते हुए बताया, फार्मास्युटिकल क्षेत्र में किसी नवाचार को सफल उत्पाद बनाने के लिए अनुसंधान एवं विकास से लेकर निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण, नियामकीय प्रक्रियाओं और बाजार तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को समझना आवश्यक है। विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान श्री सौरभ ने फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन और मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न मशीनों एवं तकनीकों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने क्वालिटी एश्योरेंस (क्यूए), क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी), प्रोडक्शन और अन्य प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियों और उनके बीच समन्वय के महत्व को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में विकसित किसी फॉर्मूलेशन को बड़े औद्योगिक स्तर पर तैयार करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें स्केल-अप, उत्पादन प्रक्रिया का अनुकूलन, उत्पाद की स्थिरता, गुणवत्ता मानकों का पालन और नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने जैसी अनेक चुनौतियां सामने आती हैं। किसी उत्पाद की सफलता के लिए अनुसंधान एवं विकास, उत्पादन, गुणवत्ता आश्वासन, गुणवत्ता नियंत्रण, रेगुलेटरी अफेयर्स और मार्केटिंग विभागों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी है। व्याख्यान का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. मयूर पोरवाल ने विशेषज्ञ वक्ता श्री अविनाश सौरभ का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने फार्मास्युटिकल उद्योग में श्री सौरभ के अनुभवों और उपलब्धियों से स्टुडेंट्स को परिचित कराया। व्याख्यान में बी.फार्मा, फार्म-डी और एम.फार्मा के विद्यार्थियों, शिक्षकों और रिसर्चर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संचालन बी.फार्मा के स्टुडेंट्- विवेक स्वर्णकार, मिताली मधु और उनकी टीम किया। डॉ. ललित मोहन नैनवाल आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
टीएमसीओपी और ऐस्कॉन हेल्थ केयर के बीच एमओयू
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी और ऐस्कॉन हेल्थ केयर, उज्जैन, मध्य प्रदेश के बीच शिक्षण संस्थान और फार्मास्युटिकल उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने स्टुडेंट्स को औद्योगिक अनुभव, कौशल विकास, नवाचार और करियर के अवसरों से जोड़ने के लिए एमओयू हुआ। टीएमयू की ओर से जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, जबकि ऐस्कॉन हेल्थ केयर की ओर से प्लांट हेड एवम् कॉलेज ऑफ फार्मेसी के पूर्व छात्र श्री अविनाश सौरभ ने एमओयू पर साइन किए। इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर अकेडमिक्स डॉ. नेहा आनन्द, उप प्राचार्य प्रो. मयूर पोरवाल फार्मेसी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल एवम् प्लेसमेंट एंड करियर सेल के प्रमुख प्रो. आशीष सिंघई, आदि मौजूद रहे।





