रविवार दिल्ली नेटवर्क
कलकत्ता : स्टारबॉक्स ओटीटी (StarBox OTT) का पहला होम प्रोडक्शन फिल्म जैन जी (GenZ) द डार्क साइड इसी वर्ष 2026 के अंत तक रिलीज होगी। जिसको लेकर स्टारबॉक्स स्टूडियोज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल दास के द्वारा ऑफिशियल अपडेट जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से तैयारी जारी थी, जो बहुत चल पूरी होगी। दर्शकों को स्टार बॉक्स ओरिजिनल की पहली फिल्म बहुत जल्द देखने को मिलेगी।
GenZ आज के युवाओं पर केंद्रित एक मनोरंजक एवं संदेशात्मक फिल्म हैं। जो आज के आधुनिक युवाओं के जीवन से प्रेरित है। फिल्म GenZ की कहानी सभी युवाओं को प्रेरित करेगी और सही गलत का फर्क सिखायेगी।
इस फिल्म के निर्देशक अनिल दास, निर्माता स्टारबॉक्स स्टूडियोज़, सह निर्माता विजय जुमनानी, लेखक अभिषेक शशि कुमार, क्रिएटिव डायरेक्टर शर्मिष्ठा मजूमदार एवं पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।





