‘डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम

'Decide Not to Die' gave a new lease of life, salute to SHK's spirit

दो बार कैंसर को हराया, अब जिंदगी को दे रहे नई उड़ान, संगीत हेमंत कुमार का शानदार जश्न

मुंबई (अनिल बेदाग): जिंदगी की असली जीत मुश्किलों से बचने में नहीं, बल्कि हर चुनौती के बाद नए हौसले के साथ आगे बढ़ने में है। उद्यमी और लेखक संगीत हेमंत कुमार, जिन्हें SHK के नाम से जाना जाता है, ने अपने 64वें जन्मदिन पर इसी जज्बे की खूबसूरत मिसाल पेश की। दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK के जन्मदिन समारोह में फिल्म निर्माता आनंद पंडित, अभिनेत्री एकता जैन और बिजनेस जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

संगीत, गायकी, हंसी और केक कटिंग के बीच सजी यह शाम सिर्फ जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिए का जश्न भी बनी।

कारोबारी हितेन पारेख, डॉ. प्रो. ईश आनंद और रियल एस्टेट जगत से जुड़े कई अन्य मेहमानों ने भी अपनी मौजूदगी से आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम का आयोजन SOS Nitelife के चांद सेठ ने किया।

SHK की कहानी का एक अहम अध्याय उनकी आगामी पुस्तक Decide Not to Die है, जिसमें उनके जीवन के अनुभवों और संघर्षों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, The House of SHK के संस्थापक और मेंटर के रूप में वे नए उद्यमियों को कारोबार विस्तार और नई संभावनाओं की राह दिखा रहे हैं। उद्यमिता, दोस्ती और अदम्य इच्छाशक्ति से बनी उनकी यह यात्रा बताती है कि जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी सफलता ही नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी उम्मीद बनाए रखने का साहस है।

इस खास मौके पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित, प्रतिष्ठित कारोबारी और निलकमल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हितेन पारेख, वैश्विक कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज एवं विचारक डॉ. प्रो. ईश आनंद, अभिनेत्री एकता जैन, वास्तु विशेषज्ञ डॉ. खोजा, रियल एस्टेट पत्रकार एवं इन्फ्लुएंसर विशाल भार्गव, रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं NAREDCO Next Gen के संयुक्त कोषाध्यक्ष चिंतन वासानी, फैशन डिजाइनर दीपा अग्रवाल, रिस्क इंश्योरेंस उद्यमी राजीव अग्रवाल और कॉमेडियन रेहमान खान सहित कई मेहमान उपस्थित रहे।