थर्मल इंजीनियरिंग का ‘पावरहाउस’ टेम्पसेंस बाजार में उतरेगा

Thermal engineering ‘powerhouse’ Tempsens to enter the market

मुंबई (अनिल बेदाग) : थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल्स के क्षेत्र में काम करने वाली टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 20 अगस्त 2026 को खुलेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹285 से ₹300 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 19 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी के मुताबिक निवेशक न्यूनतम 50 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 50-50 शेयरों के गुणक में निवेश किया जा सकेगा। ऑफर में ₹95 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर ग्रुप व अन्य शेयरधारकों की ओर से 1.85 करोड़ तक इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है।

कंपनी के अनुसार फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध राशि में से ₹18.134 करोड़ का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल हीटिंग और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशंस से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए, जबकि ₹55 करोड़ का उपयोग मौजूदा कर्ज के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि वह वित्त वर्ष 2026 में करीब 10.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में कॉन्टैक्ट और नॉन-कॉन्टैक्ट तापमान सेंसर की सबसे बड़ी निर्माता रही है।