राजस्थान रत्नाकर द्वारा नई दिल्ली में 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को दो दिवसीय दिवाली मंगल मिलन मिलन समारोह

Two day Diwali Mangal Milan Milan Celebration on 31st October and 1st November in New Delhi by Rajasthan Ratnakar

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता सहित कई मशहूर हस्तियों को किया आमंत्रित

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान रत्नाकर द्वारा नई दिल्ली में 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को दिल्ली हाट पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष प्लेस मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक दिवाली मंगल मिलन के भव्य समारोह के लिए केन्द्रीय मंत्रियों, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी और सांसदों सहित अन्य कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख संस्था राजस्थान रत्नाकर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला यह मेला राजधानी क्षेत्र दिल्ली का सबसे बड़ा धूल और मेला रहित,अति सुंदर,आकर्षकऔर स्वच्छ दिवाली मंगल मिलन समारोह है जिसमें हजारों लोग भाग लेते है।

संस्था के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिवाली मंगल मिलन के इस कार्यक्रम के लिए संस्था की प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य और मीडिया संयोजक जी एन भट्ट ने सोमवार सायं नई दिल्ली के राजस्थान स्टेट गेस्ट हाऊस में संस्था की ओर से राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को निमंत्रण पत्र भेंट किया।*

गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वन नेशन वन इलेक्शन संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद पी पी चौधरी सहित अन्य कई जाने माने व्यक्ति संस्था के संरक्षक मंडल में शामिल हैं।