- विधानसभा में हुए नवाचारों एवं संविधान दीर्घा के बारे में दी जानकारी
- मेघवाल को राजस्थान विधान सभा आने का दिया निमंत्रण
रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने दिल्ली प्रवास में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से नई दिल्ली में के. कामराज मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर शिष्टाचार भेंट । देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। देवनानी ने केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल से संसदीय एवं विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाये जाने पर भी विचार-विमर्श किया।
संविधान दीर्घा की दी जानकारी-
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने अर्जुन राम मेघवाल को राजस्थान विधानसभा में विगत वर्षों में किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी और राजस्थान विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में बनाई गई संविधान दीर्घा की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान दीर्घा के माध्यम से विधान सभा के इस संग्रहालय में देश के संविधान की निर्माण यात्रा, उसके ऐतिहासिक महत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। देश-विदेश से आने वाले विभिन्न प्रतिनिधि मण्डल सहित राज्य के विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं संग्रहालय का अवलोकन कर रहे है।अब तक 50,000 से अधिक लोग इसका अवलोकन कर चुके है ।
विधान सभा आने का दिया निमंत्रण-
उन्होंने मेघवाल को विधानसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया और उन्हें राजस्थान विधानसभा आने का निमंत्रण दिया।





