रामकृष्ण इंस्टीट्यूट के छात्रों ने पर्यावरण बचाओ अभियान की अंतर्गत जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Students of the Ramakrishna Institute organized an awareness rally and a tree plantation drive as part of the 'Save the Environment' campaign

दीपक कुमार त्यागी

वसुंधरा, गाजियाबाद : रामकृष्ण इंस्टीट्यूट सेक्टर -9 वसुंधरा गाजियाबाद में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान की अंतर्गत जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेश से युक्त तख्तियां लेकर रैली निकाली तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने जोशीले नारों से क्षेत्र वासियों का ध्यान आकर्षित किया और सभी को प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। रैली के उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया तथा प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प भी लिया।

विद्यालय की डायरेक्ट अनु गर्ग ने सभी विद्यार्थियों से अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता वार्ष्णेय ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बताते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करना है।