लोनी के बहुचर्चित हाजी सलमान केस में सलमान के अधिवक्ता ने न्यायालय से वापिस ली जमानत याचिका

In Loni's much talked about Haji Salman case, Salman's advocate withdrew the bail plea from the court.

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : लोनी के बहुचर्चित हाजी सलमान केस में 05 नवंबर 2026 को उसकी जमानत अर्ज़ी पर स्पेशल एडीजे कोर्ट ( एससी, एसटी ) जितेन्द्र मिश्रा के न्यायालय में बहस के लिए नियत थी। क्योंकि हाजी सलमान के वकील ने विगत 25 अगस्त 2026 को जमानत अर्ज़ी कोर्ट में दायर की थी।

वादी के अधिवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह ने बताया कि इस जमानत याचिका पर कई तारीख को सुनवाई हुई थी। किसी ना किसी कारण से इस मामले में फ़ाइनल बहस नहीं हो सकी थी। आज यह जमानत याचिका फ़ाइनल बहस के लिए लगी थी मगर सुनवाई से पहले ही सलमान के वकील ने ज़मानत प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। जमानत याचिका पर बल ना देने के कारण न्यायालय ने हाजी सलमान की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी। ज़मानत प्रार्थना पत्र के ख़ारिज हो जाने से हाजी सलमान को जिला कारागार में ही रहना होगा।