दीपक कुमार त्यागी
वसुंधरा, गाजियाबाद : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संक्रांति मंदिर, सैक्टर 13 वसुंधरा गाजियाबाद पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। मंदिर में गोवर्धन से पधारे ब्रज लोक कला फाउंडेशन के कलाकारों के द्वारा रास मंचन किया गया। वहीं वृंदावन के कलाकारों द्वारा बर्फ से अमरनाथ शिवलिंगम, कैलाश पर्वत का सुंदर निर्माण किया गया।
मंदिर समिति के युवा सदस्य गोपाल एवं साथियों द्वारा वैष्णो देवी गुफा का बहुत ही सुन्दर निर्माण किया गया। मंदिर में बहुत सारी सुंदर झांकियां सोनू सुदाम एवं पार्टी के द्वारा प्रस्तुत की गई।
वहीं संक्रांति मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले 2026 के पुरस्कार, पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए विक्रांत शर्मा एडवोकेट, (हिंडन जल बिरादरी) एवं शिक्षा क्षेत्र में निर्भेद फाउंडेशन इन्दिरापुरम को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पार्षद नरेश भाटी, राजीव शर्मा, सतेंद्र चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर सेवा ट्रस्ट के चीफ़ मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील तिवारी पितृ शोक के कारण प्रोग्राम में उपस्थित नहीं हो सके। मंदिर सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी मोहन सिंह, अनिल शर्मा, प्रकाश महंत, दीपक रावत, एवं मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मनीषा राणा, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र राणा, सदस्य हेमंत राणा, मनीष मेहरा आदि उपस्थित रहे।





