संक्रांति मंदिर स्थित संस्कारशाला पर दीपोत्सव 2026 के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Deepotsav 2026 program organized at Sanskarshala located in Sankranti Temple

दीपक कुमार त्यागी

वसुंधरा, गाजियाबाद : जन शिक्षा एवं संस्कार समिति की वसुंधरा के संक्रांति मंदिर स्थित संस्कारशाला पर 04 नवम्बर 2026 को दीपोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपावली पूजन में सभी बच्चे एवं उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए।

संस्कारशाला की पालक रश्मि मिश्रा ने इस कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया। सभी बच्चों को उपहार दिए गए एवं उनके परिवार को भी उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि यह संस्कारशाला अभावग्रस्त परिवार के बच्चों के लिए चलाई जाती है, जहाँ बच्चों को शिक्षा संस्कार दिए जाते हैं। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले यह अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, इन्हें यहाँ पर शिक्षा, संस्कार, वस्त्र और स्वास्थ्य संबंधी और भी सेवाएँ इनको प्रदान की जाती हैं। संपूर्ण वसुंधरा क्षेत्र में इस प्रकार की 8 संकरशालाएं लगती हैं जिनमें लगभग 350+ बच्चे संस्कार ग्रहण करते है।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रकाश, मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील तिवारी एवं मुख्य अतिथियों में एडवोकेट अनुपम मिश्रा, के पी मुद्गल एवं कांता बंसल, शिवानी मिश्रा एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों रहे। दीपावली का पूजन ट्रस्ट के सदस्य मोहन सिंह चौधरी एवं इंदर तिवारी ने शास्त्रीय विधि से किया।