हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाने का निर्णय लिया है : अमित शाह

Our government has decided to celebrate Uttarakhand Rajyotsav as a form of pride, accomplishment and resolve: Amit Shah

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है। राज्य आंदोलन के दौरान हुए अत्याचारों और रामपुर तिराहा जैसी घटनाओं को याद करते हुए उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड को संवारने का काम किया है। विकसित भारत की यात्रा में विकसित उत्तराखंड सबसे पहला पड़ाव है। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड की देवभूमि और श्रद्धेय अटल जी द्वारा उत्तराखंड बनाने के निर्णय पर हम गर्व करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड बनने की ओर हम बढ़ रहे हैं, इस सिद्धि पर भी हमें बहुत गर्व है।

श्री शाह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को अगले चुनाव में विकास देने वाली हमारी पार्टी की सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार करने वाली विपक्षी पार्टी की सरकार चाहिए। हमारी सरकार ने पलायन को रोकने का भी यथासंभव प्रयास किया है। उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में 380% की वृद्धि हुई है।

उन्होंने भाजपा की आगामी चुनावी संभावनाओं का जिक्र किया और जनता से संवाद करते हुए भाजपा की फिर से सरकार बनने का विश्वास जताया।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उत्तराखंड को
₹1,475.31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।