रविवार दिल्ली नेटवर्क
छठी मईयाँ पर बना हीरो राजन कुमार का रील हुआ वायरल, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, बिहार भर से मिल रहा प्यार
मुंगेर जिले के प्रसिद्ध सांस्कृतिक केंद्र कलाग्राम टेटिया-बंबर के संस्थापक हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन-2) ने जिले वासियों सहित पूरे बिहार वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की आत्मा है। यह पर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण सिखाता है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना दुनिया में कहीं और नहीं, सिर्फ हमारे बिहार में होता है, यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
हीरो राजन कुमार ने कहा – “हे छठी मैया, सब पर अपनी कृपा बनाए रखना।” सात वर्ष पहले जहां लोग टेटिया बंबर को ‘कलाली’ के नाम से जानते थे, आज छठी मैया की कृपा और गांव वालों के सहयोग से वही जगह ‘कलाग्राम’ के नाम से जानी जाती है। आज यहां बच्चे पेंटिंग सीखते हैं, छऊ नृत्य करते हैं, कलाकार मूर्ति बनाते हैं।
रील हुआ वायरल, छा गया कलाग्राम
छठ महापर्व पर हीरो राजन कुमार का बनाया गया रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस रील में हीरो राजन कुमार हरे कुर्ता और केसरिया गमछा में, और फिल्म अभिनेत्री कल्पश्वनी लाल साड़ी में छठ का सूप लिए घाट पर अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं।
इस रील को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।है और हजारों लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट कर “जय छठी मईयाँ” लिखा है। बिहार के साथ-साथ झारखंड, यूपी और दिल्ली में रह रहे बिहार के लोगों ने भी इस रील को खूब प्यार दिया है।
इस पर हीरो राजन कुमार ने कहा – “ये मेरी जीत नहीं, ये आप सबके प्यार की जीत है। ये कलाग्राम की जीत है। आपने हमारी भक्ति को इतना प्यार दिया, इसके लिए दिल से धन्यवाद ”
उन्होंने कहा कि इस बार कलाग्राम में छठ के अवसर पर विशेष सफाई अभियान, कलाकारों द्वारा घाट की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि छठ घाट पर साफ-सफाई बनाए रखें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और एक-दूसरे की मदद करें।
उन्होंने कहा – “छठी मईयाँ से यही प्रार्थना है कि आपके घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि आए। आपका हर मनोकामना पूर्ण हो।”





