एक्मे बैलेट सोसाइटी में रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर

The campus echoed with the chants of Ravana Dahan and Jai Shri Ram in Acme Ballet Society.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

बेंगलुरु : महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के डोड्डनेकुंडी स्थित एक्मे बैलेट सोसाइटी में मंगलवार शाम विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। सनातन ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर शाम 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में रावण दहन मुख्य आकर्षण रहा। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
आयोजन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सोसाइटी के रहवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से विजयादशमी के सांस्कृतिक महत्व और सत्य की विजय के संदेश को साझा किया गया। सनातन ग्रुप के सदस्यों और रहवासियों के सहयोग से आयोजित इस समारोह ने सोसाइटी में सामूहिक सहभागिता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया।