एम्स क्रिकेट लीग सीजन-4 का भव्य समापन, एम्स डेयरडेविल्स बनी विजेता,एम्स के विभिन्न वर्गों की 21 टीमों ने लिया भाग

Grand finale of AIIMS Cricket League Season-4, AIIMS Daredevils became the winner, 21 teams from different sections of AIIMS participated.

राजस्थान फ़ाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर अध्यक्ष सीए (डॉ.) रामावतार किला मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : एम्स क्रिकेट लीग सीजन-4 का का खिताब एम्स डेयरडेविल्स टीम ने जीत कर खिताब की विजेता बन गई है ।

इस अवसर पर राजस्थान फ़ाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर अध्यक्ष और परफेक्ट ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन तथा राजस्थान फाउंडेशन – दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए (डॉ.) रामावतार किला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ई उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को एम्स क्रिकेट लीग (एसीएल ) सीजन-4 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में एम्स के विभिन्न संवर्गों की 21 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद एम्स डेयरडेविल्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रॉयल एम्स (रॉयल एम्स ) उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए विक्की अहलावत को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस क्रिकेट लीग ने एम्स के विभिन्न विभागों एवं संवर्गों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों से अलग एक साझा मंच पर आने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों में आपसी सद्भाव, एकता, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहन मिला।

आयोजन का सफल संचालन पवन एवं नेमीचंद के नेतृत्व में किया गया। दोनों आयोजकों के प्रयासों से विभिन्न संवर्गों की 21 टीमों की भागीदारी सुनिश्चित हुई तथा प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एम्स क्रिकेट लीग का चौथा संस्करण केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, मित्रता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा की गई। एम्स क्रिकेट लीग सीजन-4 का समापन खेल भावना, टीमवर्क, आपसी सहयोग और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।