ओरिएंट केबल्स आईपीओ की दस्तक: 25 सितंबर को खुलेगा

Orient Cables IPO Arrives: Opens on September 25

मुंबई (अनिल बेदाग): ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को खुलेगा और 29 सितंबर 2026, मंगलवार को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की अवधि 24 सितंबर 2026 को रहेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹258 से ₹272 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹1 है।
कंपनी का कुल आईपीओ आकार ₹552 करोड़ तक है। इसमें ₹320 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹232 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस के तहत मौजूदा प्रमोटर शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। इनमें विपुल नागपाल, गरिमा नागपाल, विपुल फैमिली ट्रस्ट और गरिमा फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं।

निवेशक न्यूनतम 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 55 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।
कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल विनिर्माण सुविधाओं में मशीनरी, उपकरण और सिविल वर्क्स की खरीद से जुड़ी पूंजीगत जरूरतों, कुछ मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।